Latest news

Showing posts with label murder attempt. Show all posts
Showing posts with label murder attempt. Show all posts

Monday, 8 July 2013

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति को मारने की कोशिश

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति को मारने की कोशिश

भिवंडी।। आगरा रोड स्थित यूनुस नगर में रहने वाली एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास किया। भिवंडी शहर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रुआब अली खान (33) पत्नी नसीम बानो (30) के साथ रहता था। रुआब अली बीमार रहता था। उधर, नसीम का पिछले डेढ़ साल से मोहम्मद रफीक सैय्यद (27) से प्रेम संबंध चल रहा था। पर, दोनों के प्रेम के बीच रुआब आड़े आ रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

नसीम और रफीक ने रुआब के गले में रस्सी डालकर गला दबाने की कोशिश की। रुआब बेहोश हो गया, पर आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया। जब उसे होश आया, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


http://navbharattimes.indiatimes.com/mumbai-crime/wife-with-lover-to-kill-husband/articleshow/20961555.cms