Latest news

Showing posts with label tv actress. Show all posts
Showing posts with label tv actress. Show all posts

Saturday, 3 August 2013

टीवी एक्ट्रेस ने नशे की हालत में पांच लोगों पर चढ़ाई कार, एक की मौत

टीवी एक्ट्रेस ने नशे की हालत में पांच लोगों पर चढ़ाई कार, एक की मौत

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को नशे में धुत टीवी एक्ट्रेस और मॉडल साक्षी पारिख ने अपनी कार से पांच लोगों को कुचल दिया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य को बोरवली वेस्ट के भगवती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक साक्षी काफी तेज स्पीड में कार चला रही थीं और नियंत्रण खोने से उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद उन्होंने पहले एक मोटरसाइकिल और फिर ऑटोरिक्शा में टक्कर मारी। घटना वेस्ट कांदीवली स्थित महावीर नगर इलाके के लिंक रोड की है। 
 
100 की स्पीड से चला रही थी कार...
 
पुलिस ने आरोपी एक्ट्रेस साक्षी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त साक्षी नशे में थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के वक्त कार की स्पीड 100 के करीब थी। उसने कार से नियंत्रण खो दिया था। 
 
डिवाइडर को तोड़ते हुई बाइक से भिड़ी कार
 
साक्षी कार को तेजी से दौड़ाते हुए ला रही थी कि अचानक नियंत्रण खोने पर  कार चार फीट चौड़े और दो फीट ऊंचे डिवाइडर को तोड़ते हुए बाइक और ऑटो रिक्शा से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान दिलीप कुमार सोनी के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने किया मामला दर्ज
घायलों में से दो की पहचान अजहर अहमद सिद्दीकी और लोकेश यादव के रूप में हुई है। घटना में टीवी एक्ट्रेस भी गंभीर रूप से घायल हुई। उनको मामूली उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चारकोप पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

http://www.bhaskar.com/article/MH-MUM-tv-actress-sakshi-parikh-model-car-accident-five-people-injured-mumbai-4337572-PHO.html?NWSL-badi_khabare