Latest news

Showing posts with label TMC. Show all posts
Showing posts with label TMC. Show all posts

Wednesday, 28 August 2013

TMC नेता की पत्नी नकल करते पकड़ी गईं, तो कॉलेज की प्रिंसिपल और शिक्षक पिटे

देश के नेता समाज की सेवा के लिए हैं, लेकिन आए दिन उनकी दबंगई के किस्से सुनने में आ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले में इतहार के कॉलेज में सामने आया है. परीक्षा के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता की पत्नी को नकल करते हुए पकड़ लिया गया तो पार्टी के कथित कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों के साथ मारपीट कर दी.
मेघनाद साहा कॉलेज की प्रिंसिपल स्वप्न मुखर्जी ने कहा कि निरीक्षकों ने बीए फर्स्ट ईयर की परीक्षा के दौरान एक महिला को नकल करते हुए पकड़ लिया. मुखर्जी ने महिला की अंसरशीट और नकल की पर्ची जब्त कर ली और कमरे से चली गईं.
जिस महिला को नकल करते हुए पकड़ा गया, वो तृणमूल कांग्रेस के नेता गौतम पाल की पत्नी हैं. सूत्रों ने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद बाहरी लोगों के एक समूह ने पहुंचकर महिला की कॉपी लौटाने के लिए दबाव बनाया. ये सभी तृणमूल के कार्यकर्ता थे.
प्रिंसिपल का आरोप है कि जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो उन्होंने मुखर्जी और दो अन्य शिक्षकों पर हमला कर दिया. इनमें एक महिला टीचर थी शामिल थी. मुखर्जी ने कहा कि लिखित शिकायत तैयार करके जल्दी दाखिल की जाएगी.
घटना उस दिन घटी है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी की छात्र इकाई के सदस्यों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की नसीहत दी है.