Latest news

Wednesday 5 June 2013

लुटेरी दुल्हनों का मकड़जाल

लुटेरी दुल्हनों का मकड़जाल 

भोपाल। यदि आपको दुल्हन की तलाश है और कोई आपका घर बसाने के सपने दिखा रहा है, तो जरा सावधान हो जाएं, क्योंकि राजधानी में एक ऎसा गिरोह सक्रिय है, जो न केवल दुल्हन दिलाता है, बल्कि पूरे विघि विधान से शादी कराकर, नकली मां-बाप का आशीर्वाद भी दिलवा देगा। बाद में यही दुल्हन आपके परिजनों का दिल जीतकर घर का सारा कीमती सामान लेकर कब रफू चक्कर हो जाएगी, आपको पता भी नहीं चलेगा।
पत्रिका द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में इस गिरोह की कारस्तानियों से पर्दा उठा है। राजस्थान में कई लोग इस गिरोह का शिकार बने हैं। खुफिया कैमरे के सामने इस गिरोह के सदस्यों ने कबूला है कि वे कैसे दुल्हन की तलाश में फिर रहे लोगों को फंसाते हैं और उनका घर लूटते हैं। इनके पास आपको 50 हजार से लेकर एक लाख रूपए तक में दुल्हन मिल जाएंगी। इसके ज्यादातर शिकार राजस्थान के दूल्हे बने हैं।
सरगना होशंगाबाद का
गिरोह का सरगना सुनील वर्मा होशंगाबाद का रहने वाला है। मिलने वाली रकम तीन हिस्सों में बराबर बंटती है, जिसमें एक हिस्सा गिरोह का सरगना अपने पास रखता है दूसरा हिस्सा बिचौलिए और तीसरा हिस्सा दुल्हन को मिलता है। लूट का सामान बराबर बंटता है। सुनील की मानें तो उसके संपर्क में आधा दर्जन से अघिक लड़कियां हैं जिन्हें लुटेरी दुल्हन बनाकर भेजता है। 
सीधी बात
दिनांक - 20 मई 2013
स्थान - हबीबगंज रेलवे स्टेशन, सेकण्ड एंट्री
सुनील वर्मा, सरगना
रिपोर्टर : एक पार्टी मिली है, उसे शादी के लिए लड़की चाहिए?
सुनील : मैं लड़की साथ लेकर आया हूं, देख लो।
रिपोर्टर : नकद में कितना लोगे?
सुनील : खुद ही तय कर लो, बराबर बांट लेंगे।
रिपोर्टर : कोई दिक्कत तो नहीं आएगी?
सुनील : घबराओ नहीं कईबार कर चुके हैं। ये लड़की राजस्थान में ही एक कांड करके आई है।
रिपोर्टर : शादी बिल्कुल विघिवत कराना पड़ेगी।
सुनील : होशंगाबाद घाट पर करा देंगे, उन्हें शक भी नहीं होगा।
रिपोर्टर : लड़का सुपर वाइजर है, लड़की सुंदर होगी तो दो लाख दे देगा।
सुनील : लड़की गाड़ी में बैठी है, देख लो।
रिपोर्टर : ये पसंद नहीं आएगी, कोई सुंदर नहीं है?
सुनील : एक नर्स है प्रिया, पसंद आ जाएगी। कल मुलाकात करा दूंगा।
 ऎसा है तो यह गंभीर मामला है। मैं अभी डीआईजी श्रीनिवास वर्मा से इस संबंध में चर्चा करता हूं। आप भी उनसे बात करके जो भी जानकारी है बता दें, हम कार्रवाई करेंगे।
नंदन दुबे, डीजीपी
विवेक राजपूत

http://www.rajasthanpatrika.com/News/Home-Page/652013/home%20news/468826

No comments:

Post a Comment